भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने 25.54 किलोमीटर की एक सिंगल लेन को केवल 18 घंटे में पूरा करके विश्व रिकॉर्ड बनाया है। यह एनएच-52 पर विजयपुर और सोलापुर के बीच फोर लेन हाईवे के निर्माण के दौरान हुआ.
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय ने इस समाचार को सोशल मीडिया पे शेयर किया और पुष्टि की कि यह मील का पत्थर जल्द ही लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया जाएगा।

“यह तीव्र कार्य लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जोड़ा जाएगा। मैं कार्यकर्ताओं और एनएचएआई के परियोजना निदेशक, अन्य अधिकारियों, कंपनी के प्रतिनिधियों को बधाई देता हूं। रोड मिनिस्टर ने कहा
मिस्टर गडकरी ने कहा कि इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए करीब 500 कर्मचारियों ने कड़ी मेहनत की है। वर्तमान में, 110 किमी सोलापुर-विजापुर राजमार्ग का काम प्रगति पर है और अक्टूबर 2021 तक पूरा हो जाएगा।
सोलापुर-विजयपुर राजमार्ग को पहले महाराष्ट्र और कर्नाटक को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में जाना जाता था। सोलापुर से विजयपुर के बीच बाईपास फोर लेन सड़क का निर्माण किया जाएगा। मार्ग में छह फ्लाईओवर भी होंगे।